Thursday, 3 April 2025

जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है - मोहम्मद रफ़ी

 जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है - मोहम्मद रफ़ी


जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है 

मरो तो ऐसे कि जैसे तुम्हारा कुछ नहीं |


ये  एक  राज़  के दुनिया न जिसको जान  सकी

यही वो राज़ है जो ज़िंदगी का  हासिल  है,

तुम्हीं  कहो  तुम्हे ये बात कैसे  समझाऊँ

कि ज़िंदगी  की  घुटन ज़िंदगी की कातिल  है,

हर  इक  निगाह  को  कुदरत का  ये इशारा है

जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है । 


जहां में आ के जहां से खिचें-खिचें न रहो

वो  ज़िंदगी  ही  नही  जिसमें  आस  बुझ  जाए,

कोई भी प्यास दबाये से दब नहीं सकती

इसी  से  चैन  मिलेगा  कि प्यास  बुझ  जाए,

ये  कह के मुड़ता  हुआ  ज़िंदगी  का  धारा  है

जियो तो  ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है ।


ये  आसमां, ये जमीं, ये फिजा, ये नज़्ज़ारे

तरस  रहे  हैं  तुम्हारी मेरी नज़र  के लिए

नज़र चुरा  के हर एक शै को  यूं  न ठुकराओ

कोई  शरीक-ए-सफ़र  ढूँढ़ लो सफ़र के लिए

बहुत  करीब  से  मैंने  तुम्हें  पुकारा  है

जियो तो ऐसे जियो जैसे सब तुम्हारा है  ।

--------------

चित्रपट : बहु बेट्टी
साल : १९६५
संगीत : रवि
गीतकार : साहिर लुधियान
गायक / गायिका : मोहम्मद रफ़ी


No comments:

Post a Comment

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन दिल लेना खेल है दिलदार का  भूले से नाम ना लो प्यार का  प्यार भी रूठा यार भी रूठा  देखो मुझको दि...