Monday, 7 April 2025

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन


दिल लेना खेल है दिलदार का 

भूले से नाम ना लो प्यार का 

प्यार भी रूठा यार भी रूठा 

देखो मुझको दिलवालों हा 

खाया है धोखा हो मैंने यार का) -२ 


वादों पे इनके ना जाना 

बातों में इनकी ना आना 

अरे, वादों पे इनके ना जाना 

बातों में इनकी ना आना 

इनकी मीठी बातें ये मतवाली आँखें 

ज़हर है प्यार का 

दिल ना खेल है ... 


इनपे ज़वानी लुटा दो 

या ज़िन्दगानी लुटा दो 

अरे, इनपे ज़वानी लुटा दो 

या ज़िन्दगानी लुटा दो 

अरे कुछ भी कर दीवाने रहेंगे ये अन्जाने 

रोना है बेकार का 

दिल ना खेल है ...

-------------

चित्रपट : जमाने को दिखाना हैं
साल : १९८२
संगीत : राहुल देव बर्मन
गीतकार : मजरूह सुलतानपुरी
गायक / गायिका : राहुल देव बर्मन

ज़िन्दगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल - किशोर कुमार

ज़िन्दगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल - किशोर कुमार


ज़िन्दगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल


इसे खोना नही, खो के रोना नही-2


ज़िन्दगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल-2


तेरे गिरने मे भी, तेरी हार नही

कि तू आदमी है, अवतार नही-2


जो हो देश, वो भेष बना प्यारे

चले जैसे काम, चला प्यारे

प्यारे तू गम ना कर


ज़िन्दगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल-2


जहा सच ना चले, वहा झूठ सही

जहाँ हक़ न मिले, वह लूट सही-2


यहा चोर है कई, कोई साच नही

सुख धुंध ले, सुख अपराध नही,

प्यार तू गम ना कर..


जिंदगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल


इसे खोना नही, खो के रोना नही-2


जिंदगी हसने गाने के लिए है पल, दो पल-2

--------------

चित्रपट : ज़मीर
साल : १९७५
संगीत : सपन चक्रवर्ती
गीतकार : साहिर लुधियानवी
गायक / गायिका : किशोर कुमार

हज़ार राहें, मुड़के देखीं कहीं से कोई सदा न आई - लता मंगेशकर - किशोर कुमार

हज़ार राहें, मुड़के देखीं कहीं से कोई सदा न आई -  लता मंगेशकर - किशोर कुमार


हज़ार राहें, मुड़के देखीं

कहीं से कोई सदा न आई

बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने

हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई


जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गये थे

जहाँ से तुम मोड़ मुड़ गये थे

वो मोड़ अब भी वही खड़े हैं


हम अपने पैरों में जाने कितने

हम अपने पैरों में जाने कितने

भंवर लपेटे हुए खड़े हैं

बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने

हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई


कहीं किसी रोज़ यूं भी होता

कहीं किसी रोज़ यूं भी होता

हमारी हालत तुम्हारी होती


जो रातें हमने गुज़ारी मरके

जो रातें हमने गुज़ारी मरके

वो रात तुमने गुज़ारी होतीं

बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने

हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई


तुम्हें ये ज़िद थी के हम बुलाते

हमें ये उम्मीद वो पुकारें


है नाम होंठों पे अब भी लेकिन

आवाज़ में पड़ गई दरारें


हज़ार राहें, मुड़के देखीं

कहीं से कोई सदा ना आई


बड़ी वफ़ा से, निभाई तुमने

हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई

हमारी थोड़ी सी बेवफ़ाई

----------

चित्रपट : थोड़ी सी बेवफाई
साल : १९८०
संगीत : खय्याम
गीतकार : गुलज़ार
गायक / गायिका : लता मंगेशकर - किशोर कुमार

Thursday, 3 April 2025

हे ताकी हो ताकी हो ताकी ताकी ताकी रे - किशोर कुमार - आशा भोंसले

हे ताकी हो ताकी हो ताकी ताकी ताकी रे - किशोर कुमार - आशा भोंसले


हे ताकी हो ताकी हो ताकी ताकी ताकी रे

जबसे तू आँखों में झाँकी

ताकी हो ताकी हो ताकी ताकी ताकी रे

जबसे मैं आँखों में झाँकी

अरे आपस में ताकधिन ताकधिन हो गया

अब क्या रह गया बाकी ताकी हो ताकी...


कैसी ये लगन है, कैसी ये अगन है

मिल के मन भरे नहीं, कैसा ये मिलन है

खिला खिला बदन है, गालों में चमन है

नए नए प्यार की, नैनों में किरण है

अरे आपस में ताकधिन...


मेरा दिलदार तू, मुझे इकरार है

सारा जग जान गया, तेरा-मेरा प्यार है

हो के बदनाम और, हुए मशहूर हम

अब सारी ज़िन्दगी, होंगे नहीं दूर हम

अरे आपस में ताकधिन...

---------------

चित्रपट / एल्बम : हिम्मतवाला
साल : १९८३
संगीत : बप्पी लाहिड़ी
गीत के बोल : इंदीवर
गायक / गायिका : किशोर कुमार - आशा भोंसले

परदेसिया ये सच है पिया सब कहते हैं मैंने - लता मंगेशकर - किशोर कुमार

 परदेसिया ये सच है पिया सब कहते हैं मैंने - लता मंगेशकर - किशोर कुमार


ए हे हे रे चोरी-चोरी

मिलते हैं रे चाँद-चकोरी


परदेसिया ये सच है पिया

सब कहते हैं मैंने

तुझको दिल दे दिया

परदेसिया ये सच है पिया

सब कहते हैं मैंने

तुझको दिल दे दिया

मैं कहती हूँ तूने

मेरा दिल ले लिया


फूलों में, कलियों में, गाँव की गलियों में

हम दोनों बदनाम होने लगे हैं

नदिया किनारे पे, छत पे, चौबारे पे

हम मिलके हँसने-रोने लगे हैं

सुन के पिया, धड़के जिया

सब कहते हैं मैंने...


लोगों को कहने दो, कहते ही रहने दो

सच झूठ हम क्यूँ सबको बतायें

मैं भी हूँ मस्ती में, तू भी है मस्ती में

आ इस ख़ुशी में हम नाचें गायें

किसको पता, क्या किसने किया

सब कहते हैं तूने...


मेरा दिल कहता है, तू दिल में रहता है

मेरे भी दिल की कली खिल गई है

तेरी तू जाने रे, माने न माने रे

मुझको मेरी मंज़िल मिल गई

तू मिल गया, मुझको पिया

सब कहते हैं मैंने...

------------

चित्रपट / एल्बम : मि.नटवरलाल
साल : १९७९
संगीत : राजेश रोशन
गीत के बोल : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : लता मंगेशकर - किशोर कुमार

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है - किशोर कुमार - लता मंगेशकर - सुरेश वाडकर

 कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है   - किशोर कुमार - लता मंगेशकर - सुरेश वाडकर


कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है  

मौसम बेमिसाल बेनज़ीर है

ये कशमीर है, ये कशमीर है


पर्वतों के दरमियाँ हैं

जन्नतों की तरमियाँ हैं

आज के दिन हम यहाँ हैं


साथी ये हमारी तकदीर है

कितनी खूबसूरत ये कशमीर है

ये कशमीर है, ये कशमीर है


इस ज़मीन से आसमान से

फूलों के इस गुलसिताँ से

जाना मुश्किल है यहाँ से


इस ज़मीन से आसमान से

फुलों के इस गुलसिताँ से

जाना मुशकिल है यहाँ से


तौबा ये हवा है या जंज़ीर है

कितनी खूबसूरत ये कशमीर है

ये कशमीर है, ये कशमीर है


ऐ सखी देख तो नज़ारा


एक अकेला बेसहारा


कौन है वो हम कहारा


मुझसा कोई आशिक़ ये दिलजीर है 


अरे, कितनी खूबसूरत ये कश्मीर है

ये कश्मीर है, ये कश्मीर है

---------------

चित्रपट / एल्बम : बेमिसाल
साल : १९८२
संगीत : राहुल देव बर्मन
गीत के बोल : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : किशोर कुमार - लता मंगेशकर - सुरेश वाडकर

धीरे धीरे चल चाँद गगन में - लता मंगेशकर - मोहम्मद रफ़ी

 धीरे धीरे चल चाँद गगन में - लता मंगेशकर - मोहम्मद रफ़ी


धीरे धीरे चल चाँद गगन में

कहीं ढल ना जाये रात, टूट ना जायें सपने

धीरे धीरे चल...


वो क्या चीज़ थी, मिला के नज़र गिरा दी

हुआ वो असर, के हमने नज़र झुका दी

गुन गुन गूँजे राग, आज पवन में

धीरे धीरे चल...


दो दिल मिल गये, दीये जल गये हज़ारों

अजी तुम मिल गये, तो गुल खिल गये हज़ारों

होंगी दो-दो बात आज मिलन में

धीरे धीरे चल...

-------------

चित्रपट / एल्बम : लव मैरेज
साल : १९५९
संगीत : शंकर - जयकिशन
गीत के बोल : हसरत जयपुरी
गायक / गायिका : लता मंगेशकर - मोहम्मद रफ़ी

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन दिल लेना खेल है दिलदार का  भूले से नाम ना लो प्यार का  प्यार भी रूठा यार भी रूठा  देखो मुझको दि...