रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना - किशोर कुमार
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(रात नशीली मस्त समा है
आज नशे में सारा जहाँ हैं) - (२)
आये शराबी मौसम बहकाये - ए - ए - ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(आँखों से आँखें मिलती हैं जैसे
बेचैन होके तूफ़ाँ में जैसे) - (२)
मौज कोई साहिल से टकराये - ए - ए - ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(रोक रहा है हमको ज़माना
दूर ही रहना पास ना आना) - (२)
कैसे मगर कोई दिल को समझाये - ए - ए - ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
--------------------
चित्रपट : आराधना
साल : १९६९
संगीत : सचिन देव बर्मन
गीतकार : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : किशोर कुमार
अवधि : ३.४४
No comments:
Post a Comment