Wednesday, 2 April 2025

आओगे जब तुम ओ साजना.. - उस्ताद राशिद खान

 आओगे जब तुम ओ साजना.. - उस्ताद राशिद खान


आओगे जब तुम ओ साजना..

आओगे जब तुम ओ साजना,

अंगना फूल खिलेंगे

बरसेगा सावन,

बरसेगा सावन झूम झूम के

दो दिल ऐसे मिलेंगे़।


आओगे जब तुम ओ साजना,

अंगना फूल खिलेंगे।


नैना तेरे कजरारे हैं,

नैनो पे हम दिल हारे हैं

अनजाने ही तेरे नैनो ने,

वादे किये कई सारे है।

साँसों की लय,

मद्धम चले,

तोसे कहे,

बरसेगा सावन,

बरसेगा सावन झूम झूमके

दो दिल ऐसे मिलेंगे।


आओगे जब तुम हो साजना,

अंगना फूल खिलेंगे।


गा पा पा सा सा रे गा गा


चंदा को ताकू रातो में,

है जिन्दगी तेरे हाथो में

पलको पे झिलमिल तारे हैं,

आना भरी बरसातो में।

सपनो का जहां,

होगा खिला खिला

बरसेगा सावन,

बरसेगा सावन झूम झूम के

दो दिल ऐसे मिलेंगे।


पा नी सा रे मा मा गा गा गा गा रे

रे रे गा रे नी सा रे मा गा नी धा

धा नी रे पा मा मा मा धा धा मा रे मा गा

गा मा धा नी सा गा रे पा मा पा गा गा सा रे गा सा

(अंगना फूल खिलेंगे)

पा नी धा रे रे सा रे पा मा मा मा गा

(अंगना फूल खिलेंगे)

मा मा मा पा नी नी सा नी पा पा रे रे सा सा

रे पा पा मा मा गा गा

----------

चित्रपट : जब वी मेट
साल : २००७
संगीत : संदेश (सन्देश) शांडिल्य
गीतकार : इरशाद (इर्शाद) कामिल
गायक / गायिका : उस्ताद राशिद खान (खाँ)

No comments:

Post a Comment

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन दिल लेना खेल है दिलदार का  भूले से नाम ना लो प्यार का  प्यार भी रूठा यार भी रूठा  देखो मुझको दि...