अपने प्यार के सपने सच हुए - लता मंगेशकर - किशोर कुमार
अपने प्यार के सपने सच हुए
होठों पे गीतों के फूल खिल गये
सारी दुनिया छोड़ के मन मीत मिल गये
अपने प्यार के सपने...
पल भर को मिले जो अँखियाँ
देखूँ मैं सुनी हैं जो बतियाँ
पढ़ लूँ तोरे नैनों की पत्तियाँ
बिना देखे तुम देखो मेरी आँखों से
अपने प्यार के सपने...
काँटों से भारी थी जो गलियाँ
उनमें खिली हैं अब कलियाँ
झूमो नाचो मनाओ रंगरलियाँ
चलो सजना कहें चल के सारे लोगों से
अपने प्यार के सपने...
जब-जब मिले जीवन ओ सजना
तुम ही मुझे पहनाओ कंगना
तेरी डोली रुके मेरे अंगना
मेरा घुंघटा तुम खोलो अपने हाथों से
अपने प्यार के सपने...
------------
चित्रपट : बरसात की एक रात
साल : १९८१
संगीत : राहुल देव बर्मन
गीत के बोल : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : लता मंगेशकर - किशोर कुमार
No comments:
Post a Comment