Wednesday, 2 April 2025

पहले पहले प्यार की मुलाक़ातें याद हैं - आशा भोसले - किशोर कुमार

पहले पहले प्यार की मुलाक़ातें याद हैं - आशा भोसले - किशोर कुमार


पहले पहले प्यार की मुलाक़ातें याद हैं

मुझ को तो तुम्हारी सारी बातें याद हैं 

तुम को कैसे भूल गया, दिल का ये अफ़साना

मैं तुम को क्या कहूँ, दीवाना ...


कितने लोगों से मैं मिलकर भूल जाता हूँ

मेरी आदत है अक्सर मैं भूल जाता हूँ

देखा फिर कुछ भूल गया, मुझ को याद दिलाना

मेरा क्या नाम है, अन्जाना ...


अच्छा मैं सब बातों का हिसाब रखूँगा

यादों और वादों की एक किताब रखूँगा

सब से पहले इस में तुम अपना नाम लिखाना

तेरा क्या नाम है ? सुलताना

---------------

चित्रपट : द ग्रेट गॅम्बलर
साल : १९७९
संगीत : राहुलदेव बर्मन
गीतकार : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : आशा भोसले - किशोर कुमार

No comments:

Post a Comment

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन दिल लेना खेल है दिलदार का  भूले से नाम ना लो प्यार का  प्यार भी रूठा यार भी रूठा  देखो मुझको दि...