Wednesday, 2 April 2025

हमको भी ग़म ने मारा, तुमको भी ग़म ने मारा - लता मंगेशकर

 हमको भी ग़म ने मारा, तुमको भी ग़म ने मारा - लता मंगेशकर


हमको भी ग़म ने मारा, तुमको भी ग़म ने मारा

हम सबको ग़म ने मारा, इस ग़म को मार डालो

हमको भी ग़म ने...


ये ग़म कभी ख़ुशी का अरमान बन के आया

हँसते हुये ये दिल में मेहमान बन के आया

घर से इसे निकालो, इस ग़म को मार डालो

हमको भी ग़म ने मारा...


दिन को तड़पते हैं, वो रातों को जागते हैं

नादान हैं बड़े वो, जो ग़म से भागते हैं

हँस कर गले लगा लो, इस ग़म को मार डालो

हमको भी ग़म ने मारा...


हर आरज़ू है छोटी, ये ज़िंदगी बड़ी है

वो सामने नज़र के, देखो ख़ुशी खड़ी है

आवाज़ दो बुला लो, इस ग़म को मार डालो

हमको भी ग़म ने मारा...


----------

चित्रपट : आस पास
साल : १९८१
संगीत : लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल
गीतकार : आनंद बक्षी
गायक / गायिका : लता मंगेशकर

No comments:

Post a Comment

दिल लेना खेल है दिलदार का - राहुल देव बर्मन

दिल लेना खेल है दिलदार का  - राहुल देव बर्मन दिल लेना खेल है दिलदार का  भूले से नाम ना लो प्यार का  प्यार भी रूठा यार भी रूठा  देखो मुझको दि...